3 mins read

स्टार सलमान चुने गए दबंग-2 के लिए सबसे खराब अभिनेता

दबंग-2 के लिए सबसे खराब अभिनेता : जिन फिल्मों ने ‘दबंग’ के घर पैसों की बारिश की है, उन्हीं फिल्मों में सल्लू की एक्टिंग के लिए उन्हें ‘घंटा अवार्ड’ में चुना गया है। आमतौर पर सलमान के फैंस सलमान को बहुत पसंद करते हैं। और सलमान की फिल्म सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेती है। लेकिन ‘घंटा अवार्ड’ जरा हटके है। दरअसल यह अवार्ड बॉलीवुड फिल्मों पर व्यंग्य करने के लिए बनाया गया है। ‘घंटा अवार्ड’ ‘फिल्म फेल अवार्ड’ का ही एक हिस्सा है, जो पहली बार वर्ष 2011 में दिया गया था। इस बार सलमान को उनकी फिल्म ‘दबंग-2’ और ‘एक था टाइगर’ के लिए सबसे खराब अभिनेता का खिताब दिया गया है।

18_02_2013-salman_khan

बॉलीवुड की सोना बेबी यानी सोनाक्षी सिन्हा को भी सलमान की फिल्म दबंग 2 में सबसे घटिया एक्टिंग के लिए घंटा अवार्ड के लिए चुना गया। इसके अलावा सोनाक्षी को जोकर और राउड़ी राठौर में अभिनय के लिए भी घंटा अवार्ड दिया गया।

शाहरुख खान और कट्रीना कैफ की रोमांटिक फिल्म जब तक है जान के लिए इन्हें सबसे बेहूदा सीन के लिए चुना गया। सबसे घटिया फिल्म टाइटल के लिए अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म सन ऑफ सरदार को चुना गया।

Limited-Time Updates! Stay Ahead with Our Exclusive Newsletters.